25 अगस्त 2012 - 19:30

विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के विशेषज्ञों की बैठक के उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इस संगठन पर अपनी अध्यक्षता के दौरान संगठन के ऐतिहासिक लक्ष्य प्राप्त करने और उसे स्थिरता प्रदान करने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन को चाहिए कि वह वैश्विक चुनौतियों के सामने अपनी क्षमताओं से फ़ायदा उठाएं और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने की कोशिश करे...........

ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा है कि ईरान गुट निरपेक्ष आंदोलन को मज़बूती प्रदान करने और सदस्य देशों में एकता पैदा करने की भरपूर कोशिश करेगा।विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के विशेषज्ञों की बैठक के उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इस संगठन पर अपनी अध्यक्षता के दौरान संगठन के ऐतिहासिक लक्ष्य प्राप्त करने और उसे स्थिरता प्रदान करने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन को चाहिए कि वह वैश्विक चुनौतियों के सामने अपनी क्षमताओं से फ़ायदा उठाएं और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने की कोशिश करे।उन्होंने कहा कि गुट निरपेक्ष संगठन को चाहिए कि वह वैश्विक चुनौतियों के सामने अपनी क्षमताओं से लाभ उठाए और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने की कोशिश करे। उन्होंने कहा कि संस्कृतियों और धर्मों के बीच बातचीत में गुट निरपेक्ष आंदोलन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सरकारों का एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय संगठन होना चाहिए जिसमें हर सदस्य को निर्णय लेने का अधिकार हो। विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीका में जनांदोलनों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कोई भी सरकार जनता की वैध मांगों की अनदेखी नहीं कर सकती और क्षेत्र में सभी प्रकार की बाहरी हस्तक्षेप और क्षेत्र की स्थिति से दुरुपयोग करना तोकतंत्र और गणतंत्र सरकारों के रास्ते में दिक्कतें खड़ी करने के समान है।उन्होंने कहा कि ईरान सहित गुट निरपेक्ष आंदोलन के सभी सदस्य फिलिस्तीनियों के खिलाफ ज़ायोनी शासन के अत्याचार और अपराध से घृणा प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन के आतंकवाद से क्षेत्र और दुनिया की शांति को खतरा है। इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा कि अमरीका की ओर से आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष के बहाने ग्यारह सितंबर दो हज़ार एक की घटना से अपने अवैध लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसका दुरुपयोग करना भी मध्य पूर्व में अशांति का कारण है। उन्होंने ने कहा कि अब समय आ गया है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन पश्चिमी सरकारों का समर्थन प्राप्त आतंकवाद सहित (कि जिसमें ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों की लक्ष्य बना कर हत्या करना भी शामिल है,) हर तरह के आतंकवाद का अंत करने के लिए कदम उठाए।समाप्त....166